ताड़का-सुबाहू वध से गूंजा जयघोष, अहिल्या उद्धार का दृश्य देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। अर्दली बाजार में आयोजित रामलीला के मंच पर बुधवार को श्रीराम के पराक्रम और करुणा का अद्भुत प्रसंग जीवंत हो उठा। मंचन के दौरान महर्षि विश्वामित्र के राजा दशरथ के दरबार में आगमन से लेकर ताड़का-सुबाहू वध और माता अहिल्या के उद्धार की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं, जिसे देखकर मानसप्रेमी श्रोता प्रसन्नता और भक्ति भाव से सराबोर हो गए।लीला में दर्शाया गया कि राक्षसों के अत्याचार और यज्ञों में आ रही बाधाओं से तंग आकर महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से उनके प्रतापी पुत्रों श्रीराम और लक्ष्मण को मांगने पहुंचे। पिता के स्नेहवश राजा दशरथ पहले हिचकिचाए, लेकिन महर्षि के आदेश पर अंततः अपने दोनों प्रिय पुत्रों को सौंप दिया।चरित्रवन (बक्सर) पहुंचते ही श्रीराम ने अपने अमोघ बाणों से ताड़का और सुबाहू का पल भर में संहार कर दिया। राक्षसों के अंत के साथ ही वातावरण में हो रहे उल्कापात थम गए और अत्याचार की काली घटा छंट गई। श्रीराम का यह पराक्रम देख ऋषिजनों ने सहर्ष उनकी जयजयकार की और आशीर्वाद दिया।इसके बाद महर्षि के साथ आगे बढ़ते हुए श्रीराम ने श्रापवश पत्थर बनी माता अहिल्या का अपने चरण स्पर्श से उद्धार किया। संयोजन अनिल पांडेय और विपुल कुमार पाठक ने किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *