एनएचएम संविदाकर्मी अपनी मांगों को लेकर सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई की एक अहम बैठक बुधवार को शिवपुर स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की लंबे समय से अटकी मांगों पर चर्चा के साथ ही आर-पार के आंदोलन की हुंकार भरी गई।संगठन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अपनी मांगों के समर्थन में संविदा कर्मचारी गुरुवार से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर चरणबद्ध तरीके से धरना-प्रदर्शन करेंगे। संघ के नेताओं ने साफ किया कि आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक रहेगा।ये हैं प्रमुख मांगें:समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था लागू हो। सभी संविदा कर्मियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। सेवा संबंधी दिक्कतों का तय समयसीमा के भीतर समाधान हो।

बैठक में नेताओं ने कहा कि एनएचएम कर्मी दिन-रात स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में लगे हैं, फिर भी उनकी उपेक्षा की जा रही है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, लड़ाई जारी रहेगी।इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, महामंत्री सौरभ सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष नितेश चौबे, गीता यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल जावेद समेत भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *