
पांचवें दिन वाराणसी खण्ड स्नातक हेतु 17 एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए 08 सहित कुल 25 लोगो ने नामांकन किया
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिये नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन सोमवार को वाराणसी खण्ड स्नातक से सर्वश्री केदार नाथ सिंह (भारतीय जनता पार्टी), वहीदुल्लाह, सुशील कुमार सिंह, देव कुमार, मनोज कुमार वर्मा, पंकज कुमार सिंह, धनञ्जय कुमार उपाध्याय, अरविंद कुमार सिंह, प्रीति सिंह, राकेश कुमार श्रीवास्तव, तुषार गोस्वामी, सुनील कुमार यादव, दिनेश, रंजीत कुमार, पंकज कुमार गौतम, कृष्ण चंद्र एवं रंजीत कुमार यादव सहित 17 तथा शिक्षक खंड से सर्वश्री लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी), सुधांशु शेखर, धर्मेन्द्र कुमार, अवधेश, चेतनारायण सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, अखिलेंद्र कुमार व डॉ कृष्ण मोहन यादव सहित 08 लोगों ने अपना नामांकन किया।
