रक्तदान शिविर में 14 यूनिट ब्लड डोनेट

Share News

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड और ई-लाइट कंप्यूटर संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जगतगंज में रक्तदान शिविर लगाया गया। कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय के संयोजन एवं देखरेख में आयोजित इस शिविर में कुल 14 यूनिट रक्तदान हुआ, जबकि 32 स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग कराई। मुख्य अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेंद्र देव सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार राय उपस्थित रहे। स्वागत संस्थान के निर्देशक विशाल सिंह ने किया। इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,विशाल सिंह, विशाल श्रीवास्तव आदि थे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *