सपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा का विश्वकर्मा समाज ने किया अभिनंदन

Share News

वाराणसी। नमो घाट स्थित प्राचीन पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रविवार को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। प्राचीन पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष नंदलाल दास एवं सोनू विश्वकर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित कर नई जिम्मेदारी की बधाई दी।इस अवसर पर विष्णु शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत न होकर पूरे विश्वकर्मा समाज का है। उन्होंने समाज की मजबूती के लिए एकजुटता, सामाजिक भागीदारी और युवाओं की सक्रिय भूमिका पर विशेष बल दिया।कार्यक्रम में प्रबंधक भारत लाल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. राम अधार शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, सहायक सचिव कन्हैयालाल, सचिव घनश्याम मास्टर, शिवबली, सोनू लाल, गोरखनाथ, सतनारायण, प्रिंस एवं प्रियल विश्वकर्मा सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *