क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों की मरम्मत में जुटा विभाग

Share News

वाराणसी। शिवपुर के इंद्रपुर क्षेत्र में ब्रिजेश क्लासेज के पास क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे की मरम्मत का कार्य बिजली विभाग ने शुरू करा दिया है। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खंभे की स्थिति का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू किया।मौके पर कर्मचारी वेल्डिंग मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त खंभे को दुरुस्त करते नजर आए। क्षेत्र में बिजली के खंभों और तारों की खराब स्थिति को देखते हुए विभाग की ओर से कराए जा रहे मरम्मत कार्य से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे से दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। ऐसे में समय रहते मरम्मत कार्य शुरू होने से किसी बड़े हादसे को टाला जा सकता है। लोगों ने बिजली विभाग की पहल का स्वागत किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *