महावीर कुंड पर श्रद्धा-भक्ति के साथ की गई पूजा-अर्चना

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। महावीर मंदिर अर्दली बाजार स्थित महावीर कुंड पर शुक्रवार को जीवित्पुत्रिका व्रत का आयोजन हुआ। महिलाओं ने संतान की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखा। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। व्रत कथा के दौरान महिलाओं ने धार्मिक प्रसंग सुने। उन्होंने भगवान से अपनी संतान के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की। इस दौरान कुंड पर महिलाओं की भीड़ रही और परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस कार्यक्रम का संयोजन नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, पार्षद अशोक मौर्या, मंदिर के महंत शैलेन्द्र द्विवेदी उर्फ बब्बू महाराज,मनोज सोनकर आदि थे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *