
आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु ने बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
वाराणसी। सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास स्थित वृद्धाश्रम में गुरुवार क्षेत्रीय पार्षद अभय पाण्डेय की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने दीप प्रज्वलन कर अंतर-पीढ़ीगत अभियान के साथ किया। इस अवसर पर आयुष मंत्री ने वृद्धजनों को चंदन लगाकर, फल, मिष्ठान व वस्त्र वितरित किए और पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया। मंत्री दयालु ने कहा कि समाज के वरिष्ठ जनों के आंसुओं को पोछना और उन्हें सम्मान देना ही सच्चा धर्म है। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री रजनीकांत ने भावुक होते हुए कहा, “घर की बरकत दौलत से नहीं खरीदी जा सकती, बुजुर्ग ईश्वर का साक्षात वरदान हैं।”आश्रम संचालक धीरेन्द्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वरिष्ठ नागरिकों को प्यार, सम्मान और सुरक्षा देने का आह्वान किया। इस दौरान सीमा पाल ने स्वागत गान तथा वृद्धजनों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में अपर जिला जज सुधाकर राय, सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आर.के. मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे और सीए विजय प्रकाश, समाजसेवी अंजनी कुमार सिंह, किशोर सिंह, विवेक कुमार सिंह, कोमल सिंह,सरिता सर्राफ आदि थे। संचालन डॉ. शैलेंद्र कुमार पाण्डेय, धन्यवाद ज्ञापन अधीक्षक ओमप्रकाश किया।
