बाल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच: 11 उभरते सितारों को ‘राइजिंग स्टार अवॉर्ड’

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। विशेश्वरगंज स्थित होटल त्रिदेव में आयोजित सेलिब्रिटी अवॉर्ड शो में बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनके सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में मिसेज एशिया विजयता सचदेवा की पहल की सर्वत्र सराहना हुई। कार्यक्रम में टीटीएफ फाउंडेशन के 11 प्रतिभावान बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘राइजिंग स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर टी.टी.एफ फाउंडेशन की सोनाली ने राइजिंग स्टार अवॉर्ड के साथ ‘मिस सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस 2026’ का खिताब भी अपने नाम किया। वहीं आस्था फाउंडेशन की तान्या कुमारी ने शानदार नृत्य प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।प्रेस कॉन्फ्रेंस में बच्चों ने विजयता सचदेवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मंच ने उनके भीतर आत्मविस्वाश जगाया है। विजयता सचदेवा ने कहा कि हर बच्चे में विशेष हुनर होता है, बस उसे सही समय पर पहचान और मार्गदर्शन देने की जरूरत है। बच्चों की यह सफलता ही इस पहल का असली उद्देश्य है। कार्यक्रम से बच्चों में नया उत्साह देखने को मिला।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *