पेड़ गिरने से दो स्थानों पर यातायात प्रभावित, घंटों परेशान रहे राहगीर

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। शहर में शनिवार की सुबह दो अलग-अलग इलाकों में पेड़ गिरने के कारण राहगीरों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। पहली घटना सारनाथ क्षेत्र की है, जहां हवेलिया चौराहे के समीप दो बड़े पेड़ अचानक सड़क पर गिर गए। इससे मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।वहीं दूसरी घटना भोजूबीर-चांदमारी मार्ग की है। शनिवार सुबह चांदमारी स्थित टीएफसी मोड़ पर तेज हवा से विशालकाय पेड़ सड़क के बीचों-बीच आ गिरा। पेड़ गिरने से भोजूबीर-सिंधोरा मुख्य मार्ग पर आवागमन घंटों ठप हो गया। व्यस्त मार्ग होने के कारण स्थानीय लोगों और वाहनों को घंटों तक जाम से जूझना पड़ा।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने सड़क से पेड़ों की डालियों को हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ों को काटकर रास्ते से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *