
वाराणसी। उदय प्रताप इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर तैनात डॉक्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह को बीरापट्टी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त किया गया। शुक्रवार को उदय प्रताप इंटर कालेज से कार्यमुक्त हुए। राजर्षि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीरापट्टी पहुंच कर प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह, प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह, शैलेंद्र विक्रम सिंह, डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ,डॉक्टर उमेश सिंह, डॉक्टर चारु चंद्र त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में जुटे शिक्षकों ने उनका माल्यार्पण कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।
