विष्णु शर्मा बने सपा के प्रदेश सचिव

Share News

वाराणसी। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रति ईमानदारी, निरंतर परिश्रम और जन आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले जनवरी 2024 में उन्हें राज्य कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया था। उनकी इस पदोन्नति से सपा कार्यकर्ताओं और विश्वकर्मा समाज में उत्साह है। मनोनयन पर सांसद वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, मनोज राय धूपचंडी, सुरेंद्र पटेल, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड़” ,जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू, और पार्षद मुमताज खान,विजय टाटा समेत अन्य कार्यकर्ताओं‌ ने बधाई दी है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *