श्री हरे कृष्ण ज्वेलर्स का नौवां शो-रूम लॉन्च, जया किशोरी ने किया शुभारंभ

Share News

वाराणसी। श्री हरे कृष्ण ज्वेलर्स के नौवें शो-रूम का शनिवार को चांदमारी (स्टेट बैंक के सामने) में भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात कथावाचिका जया किशोरी ने दीप प्रज्वलित कर शो-रूम का शुभारंभ किया। संस्थान के अधिष्ठाता संतोष कुमार अग्रवाल एवं रंजना अग्रवाल ने उनका पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि 28 वर्षों से पूर्वांचल में विश्वसनीय पहचान बना चुके इस ब्रांड ने ग्राहकों की सुविधा के लिए यह नौवीं शाखा शुरू की है। उद्घाटन के अवसर पर पुराने सोने के आभूषणों पर 100% मूल्य वापसी (0% कटौती) का विशेष ऑफर दिया जा रहा है। शो-रूम में 22 व 18 कैरेट गोल्ड, IGI सर्टिफाइड डायमंड ज्वेलरी, चाँदी के बर्तन, 925 सिल्वर और ग्रहरत्न की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। इसके अलावा, लाइव गोल्ड-सिल्वर रेट देखने के लिए मोबाइल ऐप की सुविधा भी शुरू की गई है।चेतन अग्रवाल ने बताया कि आगामी वैवाहिक सीजन के लिए लाइटवेट नेकलेस, एंगेजमेंट बैंड और डायमंड ज्वेलरी का खास कलेक्शन पेश किया गया है। अंत में रौनक गोयल ने सभी अतिथियों आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आर.के. चौधरी, विवेक अग्रवाल, रजनीश कन्नौजिया, रुपिका अग्रवाल और कोमल अग्रवाल उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *