लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति के साथ पांच दिवसीय गणेश उत्सव सोमवार से होगा

Share News

वाराणसी। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से 18वां श्रीगणेश उत्सव 14 से 18 सितंबर तक ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी में आयोजित होगा। उत्सव में मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति विशेष आकर्षण होगी। सोमवार सुबह प्रतिमूर्ति की परंपरागत मराठी पद्धति से विधिवत पूजा-अर्चना होगी। सुबह और रात नौ बजे महाआरती होगी। शाम छह बजे भजन गायिका पूजा पांड्या और सात बजे जय पांडेय साथियों के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगे। 15 सितंबर को फैंसी ड्रेस और 15 वर्ष तक के बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता होगी। 16 सितंबर को चित्रकला, मेहंदी प्रतियोगिता तथा ‘कौन बनेगा करोड़पति’ कार्यक्रम होगा। 17 सितंबर को हल्दी-कुमकुम, विजय वाल्मीकि ग्रुप की झांकी और छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह आयोजित होगा। 18 सितंबर को सुबह महाआरती के बाद दोपहर 12 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें महाराष्ट्र से आया 80 सदस्यीय दल विशेष प्रस्तुति देगा। इसके बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे, कार्यक्रम संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड़ और मीडिया प्रभारी डॉ. कैलाश सिंह विकास सहित अन्य पदाधिकारी आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से पांच दिवसीय उत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *