बूथ पदाधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा

Share News

वाराणसी। भाजपा महानगर की नवनियुक्त महानगर महामंत्री पूजा दीक्षित ने बागेश्वरी मंडल के डिठोरी महाल-ए क्षेत्र में बूथ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने पर जोर दिया। इस मौके पर नवनियुक्त महानगर महामंत्री पूजा दीक्षित का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बागेश्वरी मंडल उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, संगीता सिंह, सेक्टर संयोजक हरिमोहन गुप्ता, बूथ अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, बूथ अध्यक्ष मनीष गुप्ता, शशि कुमार, कुमारी सुषमा, गब्बर कुमार और पूजन,पुष्पा, शनि सेठ,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने क्षेत्र की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों की जानकारी महानगर महामंत्री को दी गई।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *