सीबीएसई टेबल टेनिस क्लस्टर में सनबीम लहरतारा ओवरऑल चैंपियन

Share News

वाराणसी। सनबीम स्कूल लहरतारा ने सीबीएसई टेबल टेनिस क्लस्टर चैंपियनशिप में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता 30 अगस्त और एक सितंबर को तरना शिवपुर स्थित एबी रोलैंड स्कूल में आयोजित हुई। इसमें 40 से अधिक विद्यालयों के 160 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सनबीम लहरतारा के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। अंडर-14 बालक टीम में दिव्यांश कुमार, जय राघवेंद्र सिंह, मानव पेशवानी और देव्यांश बलानी तथा अंडर-14 बालिका टीम में धैर्या श्रीवास्तव, आर्ना पाठक, अद्विता अग्रवाल और रीतिशा वाधवानी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 बालिका टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 बालक एकल में दिव्यांश कुमार ने स्वर्ण, जबकि बालिका एकल में धैर्या श्रीवास्तव ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-17 बालक टीम और अंडर-19 बालिका एकल में कांस्य पदक मिला। टीम कोच नवनीत अग्रवाल और मैनेजर रमन श्रीवास्तव के निर्देशन में खिलाड़ियों ने यह सफलता हासिल की। सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक, निदेशिका अमृता बर्मन और मानद निदेशक हर्ष मधोक ने खिलाड़ियों को बधाई दी।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *