गोपाल बने सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

Share News

वाराणसी। सपा के जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से गोपाल पाण्डेय निवासी ग्राम तोफापुर, पोस्ट बराई वाराणसी को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया गया है। गोपाल पाण्डेय पार्टी के बहुत पुराने व समर्पित कार्यकर्ता है। ये जिला सचिव सहित कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। इनके मनोनयन पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *