
वाराणसी। सिकरौल (गोविन्दपुरी) स्थित योगाभ्यास व ध्यान केंद्र में हरियाली तीज और कजरी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्वागत मुख्य योग प्रशिक्षक रीति श्रीवास्तव ने किया।महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और सोलह श्रृंगार में हिस्सा लिया। सावन के पारंपरिक गीतों और कजरी की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। महिलाओं ने गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत की। तबले पर शिव कुमार, हारमोनियम पर विष्णु और ढोलक पर मुदिता ने संगत कर प्रस्तुतियों में रंग भर दिया।विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। केंद्र की ओर से सभी सखियों को उपहार स्वरूप नेकलेस सेट भेंट किया गया। मंच की सजावट ममता ने की। संयोजन में सीता, रंजना, वैशाली, दिव्या समेत अन्य महिलाओं ने सहयोग किया। मंच संचालन शिप्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन निदेशक मुख्य योग प्रशिक्षक रीति श्रीवास्तव ने किया।
