वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की जीवंत विरासत : मनोज सिंह

Share News

राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर SBISA का वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह

वाराणसी। राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन (SBISA), वाराणसी परिक्षेत्र की ओर से शुक्रवार को संगठन कार्यालय, वाराणसी में वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन अपराह्न दो बजे से हुआ। इस दौरान स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ साथियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। साथ ही उनके जीवनानुभवों से प्रेरणा लेने का संकल्प व्यक्त किया गया।समारोह में SBISA, वाराणसी परिक्षेत्र के उपमहामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे परिवार और समाज की जीवंत विरासत हैं। उन्होंने अपने अनुभव, ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों से परिवार एवं समाज को मजबूत आधार प्रदान किया है। वर्तमान पीढ़ी का दायित्व है कि वह वरिष्ठों के अनुभवों का सम्मान करे और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके प्रति सम्मान एवं अपनत्व की भावना को और मजबूत करे।उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उनके अनुभव युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं और उनका सान्निध्य परिवार एवं समाज को मजबूती प्रदान करता है। वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है।मनोज सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन के अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया जाना चाहिए।समारोह में अमरेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, अभय मिश्रा, पंकज राय, रघुवर तिवारी, बीरेंद्र सिंह, अश्विनी सिंह, प्रभु नारायण सिंह, अरुण सिंह, दीप नारायण मिश्र, रजनी लता और उपासना सोनी समेत SBISA के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त वरिष्ठ साथियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान और अनुभवों को स्मरण किया गया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *