
वाराणसी। समर्पण महिला कल्याण समिति, मीरापुर बसही के तत्वावधान में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद बच्चों और महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया। देशभक्ति गीतों, नाटक और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। फ़इस अवसर पर उमेश मौर्या समेत स्थानीय लोग शामिल थे।
